वॉलीबॉल में सुरैना की टीम प्रथम तरौका ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता।
अरविंद जायसवाल ने विजेताओं को दिया मेडल और प्रशस्ति पत्र।
रोमांचक रहा पंकज और सचिन के बीच कुश्ती का मुकाबला।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के श्री परमहंस इंटर कॉलेज हनुमान नगर में ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने मेडल,शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वॉलीबॉल सीनियर प्रतियोगिता मे कांखभार की टीम को हराकर सुरैना की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वही जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी सुरैना ने ईसरापार की टीम को परास्त कर अव्वल स्थान हासिल किया। सीनियर कबड्डी प्रतियोगिता में तरौका की टीम प्रथम रही, जबकि दूसरे स्थान प्राप्त कर नरहन की टीम को संतोष करना पड़ा। कबड्डी जूनियर प्रतियोगिता में एमडी की टीम ने परमहंस इंटर कॉलेज की टीम को परास्त कर प्रथम विजेता का मेडल हासिल किया। कुश्ती के जबरदस्त मुकाबले में पंकज यादव ने सत्येंद्र यादव को पटकनी दी।प्रतिभागियों को मेडल,शील्ड और प्रशस्ति पत्र देते हुए अरविंद जायसवाल ने कहा कि जिन लोगों को इस प्रतियोगिता में सफलता नहीं मिली उन्हें निराश होने की बजाय कड़ी मेहनत करनी चाहिए और जो लोग प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं। उन्हें जिला और प्रदेश स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए जीजान से लगना होगा। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी आस्था सिंह ने कहा कि ब्लॉक स्तर की यह प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में काफी मददगार साबित होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी तमाम प्रतिभाएं हैं।खेल को प्रतिभागियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए और जीवन में सदैव प्रतिस्पर्धा बनाए रखनी चाहिए। इस अवसर पर सभापति सिंह,पूर्व जिला मंत्री भाजपा सोनू सिंह,बजरंगी गुप्ता, पंकज यादव,मुन्ना यादव,सतीश चंद्र,जितेंद्र सिंह,रामकेस शर्मा, चंद्रकेस शर्मा,सुभाष मौर्य,विजय प्रताप यादव,अभिषेक सिंह,अजय राय,रविंद्र प्रसाद,प्रभा कुमारी,रीता कुमारी सहित कई विद्यालय के छात्र और छात्राएं मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment