चौपाल में किसानों को मिला किसान सम्मान निधि और घरौनी प्रमाण पत्र।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के विकास खंड हरैया के ग्राम पंचायत मनिकाडीह मे शुक्रवार को चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई और किसानों को किसान सम्मान निधि और घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किया गया। भारत विकसित संकल्प यात्रा के दौरान ब्लॉक स्तर पर चलाए जा रहे चौपाल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दिन में 3:00 बजे मनिकाडीह मे आयुष्मान कार्ड,शौचालय,पीएम आवास,मुख्यमंत्री आवास,अटल पेंशन योजना,राशन कार्ड,मुक्त इलाज,हर घर जल,विधवा पेंशन,वृद्धा पेंशन,किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी कराई गई। पात्र व्यक्तियों को किसान सम्मान निधि प्रमाण पत्र और प्रधानमंत्री आवास प्रमाण पत्र ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह और खंड विकास अधिकारी हरैया और मनिकाडीह ग्राम प्रधान मुनिराज प्रजापति ने वितरित किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सेवक और कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी सहित गांव के लोग मौजूद रहें।
No comments:
Post a Comment