भाजपा एमएलसी बन जीयनपुर कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी।
मुकदमा दर्जकर पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश संगठन मंत्री और एमएलसी बस्ती का बनकर एक युवक ने जीयनपुर कोतवाल की वर्दी उतरवाने की कई बार धमकी दी। कोतवाल की तहरीर पर शनिवार को एक युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
जीयनपुर कोतवाली के राजूपट्टी गांव में रामजीत यादव और उसके भाई के बीच हिस्सेदारी को लेकर विवाद चल रहा है जो कई बार थाने पर पेश हो चुका है। 30 नवंबर 2023 को एक युवक ने अपनी मोबाइल से खुद को प्रदेश भाजपा का महामंत्री और बस्ती का एमएलसी सुभाष यदुवंशी बताते हुए कोतवाल के सीयूजी नंबर पर धमकाते हुए कहा कि तुमको कई बार कहा कि रामजीत यादव के विरुद्ध कोई कार्रवाई मत करना,फिर भी 151 की धारा में कार्रवाई कर दिए। दोबारा कोई कार्रवाई की तो तुम्हारी वर्दी उतरवा लूंगा और तुम्हारे बारे में
मैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से बात करता हूं। उक्त युवक ने उसी दिन 30 नवंबर की शाम को 6:30 बजे फिर फोन करके कहा की बार-बार कहने के बाद भी तुम कार्यवाही करने से बाज नहीं आ रहे हो। इस मामले में जीयनपुर कोतवाल विवेक कुमार पान्डेय की तहरीर पर आरोपित राजेश यादव पुत्र रोहित यादव निवासी गढ़वल थाना मुबारकपुर के खिलाफ धारा 418/419 /186/184 और 504 के तहत शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को ही पुलिस ने आरोपित को केशवपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
No comments:
Post a Comment