Wednesday, December 20, 2023

बाइक से भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा तमंचा,कारतूस बरामद।

बाइक से भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा तमंचा,कारतूस बरामद। 


(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने बाइक से भाग रहे एक युवक को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर बुधवार को चालान कर दिया। उपनिरीक्षक अनिल कुमार मय हमराहियों संग मनिकाडीह रोड़ रजादेपुर चौराहे से करीब एक किमी0 पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।मनिकाडीह की तरफ से  रजादेपुर चौराहे की ओर एक व्यक्ति बाइक से आ रहा था। जिसे हाथ व टार्च से रूकने के लिये इशारा किया गया। बाइक चालक पुलिस देखकर अपनी बाइक को पीछे मोड़कर भागना चाहा। पुलिस ने उस व्यक्ति को मोड़ से कुछ दूरी पर ही दौडाकर पकड़ लिया। पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम दिव्यांश तिवारी पुत्र धर्मदेव तिवारी निवासी ग्राम अलाउद्वीनपुर थाना राजेसुल्तानपुर जिला अम्बेडकर नगर बताया। उसके कब्जे से एक  तमंचा 315 बोर व एक  जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।गिरफ्तार व्यक्ति को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया।

No comments:

Post a Comment