जीयनपुर कोतवाली के दो गांव से चोरों ने लाखों का माल किया पार।
मौके पर पहुंची जीयनपुर पुलिस जांच में जुटी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली के अलीपुर और समुंदपुर गांव में बुधवार की रात में अलग-अलग हुई चोरियों में भठ्ठे का पंपिंग सेट सहित लाखों रुपए का डीजे का सामान चोर चुरा ले गए। गुरुवार को देर शाम मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।अलीपुर निवासी महफूज रहमान खान का तहसील मुख्यालय से सटा हुआ भट्ठा है। भट्टे पर ईंट बनाने के लिए पंपिंग सेट लगा हुआ था। बुधवार की रात में चोर पाइप काटकर पंपिंग सेट चुरा ले गए। गुरुवार को सुबह जब मजदूर ईंट बनाने के लिए पानी चलाने गए तो चोरी की जानकारी मिली।महफूज रहमान ने इसकी तहरीर जीयनपुर पुलिस को दी। चोरी की दूसरी घटना बुधवार की ही रात में समुद्पुर गांव के निवासी डीजे लाइट संचालक अरविंद कुमार गोंड के दुकान में हुई। समुदपुर गांव से सटे मुबारकपुर रोड़ पर अरविंद कुमार की दुकान है। जिसमें वह इलेक्ट्रिक और डीजे साउंड का काम करता है। बुधवार की रात में दुकान की शटर का ताला तोड़कर उसमें रखा आहूजा का 1000 वाट की साउंड मशीन, ढाई सौ वाट की दो साउंड मशीन,500 वाट की दो पीस साउंड मशीन,60 वाट की दो पीस साउंड मशीन, 4 केवीए का दो पीस स्ट्रेंजर,12 स्टैंडर्ड चैनल मरकरी लाइट,100 वॉट 8 पीस साउंड, 15 इंच 10 पीस साउंड बॉक्स, 12 इंच दो पीस साउंड सहित कई सामान जिसकी लागत लगभग 6 लाख रुपये के लगभग दुकानदार द्वारा बताया गया।जिसकों चोर उठा ले गए। दोनों तहरीर मिलने पर जीयनपुर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
No comments:
Post a Comment