Sunday, December 10, 2023

जीयनपुर के नवोदय विद्यालय के पास शुरू हुई श्रीराम आवासीय प्लाटिंग।

अब सस्ते रेट पर तैयार होगा आम लोगों के सपनों का महल।

जीयनपुर के नवोदय विद्यालय के पास शुरू हुई आवासीय प्लाटिंग।

सभी आवासीय सुविधाओं से सुसज्जित होगा केंपस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कस्बा से मात्र कुछ दूरी पर स्थित नवोदय विद्यालय से सटे आवासीय प्लाटिंग शुरू हो गई है। रविवार को विधिवत पूजन अर्चन के साथ इसका शुभारंभ किया गया।
रविवार को श्रीराम कॉलोनी आवासीय प्लाट का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।इस अवसर पर श्रीराम यादव और पंकज यादव ने बताया कि जीयनपुर दोहरीघाट मुख्य मार्ग पर नवोदय विद्यालय जाने वाले रास्ते से मात्र 100 मीटर दक्षिण तरफ आवासीय प्लाट आवंटित किया जा रहा है। जिसके बगल में सेंट जेवियर्स कॉलेज,नवोदय विद्यालय,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और शानदार रोड़ के साथ अच्छी लोकेशन में आवास की भूमि उपलब्ध है। आम जनता के सपनों का महल बनाने के लिए अत्यंत ही कम रेट पर इसे लोगों को दिया जा रहा है। आज की महंगाई में मध्यम वर्ग के लोगों को  मकान बनाना एक सपना लग रहा है। इसे ध्यान मे रखकर सामान्य रेट पर लोगों को भूमि उपलब्ध कराई जा रही है।ताकि लोगों के सपनों का महल सस्ते रेट में बनकर तैयार हो जाए। पंकज यादव ने लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment