जिलाधिकारी के निर्देश पर अजमतगढ़ में चला बुलडोजर हटाया गया अतिक्रमण।
नगर के दो विद्यालयों के मुख्यद्वार पर वर्षों से था अतिक्रमण।
प्रधानाचार्य की शिकायत पर डीएम ने लिया संज्ञान।
एसडीएम को तत्काल कार्रवाई करने का दिया था निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ के प्रधानाचार्य और कुछ ग्रामीणों की शिकायत पर नगर पंचायत अजमतगढ़ के दो विद्यालयों के मुख्य गेटों पर वर्षों से किए गए अतिक्रमण को शुक्रवार को नायब तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अजमतगढ़ ने बुलडोजर से ढहवा दिया। इस दौरान पूरे नगर पंचायत में अफरा तफरी मची रही। स्मिथ इंटर कॉलेज अजमतगढ़ के प्रधानाचार्य राम नुकुल और नगर पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लिखित शिकायत करते हुए कहा था कि स्मिथ इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय अजमतगढ़ के मुख्य गेट के दोनों तरफ कुछ लोगों द्वारा कई वर्षों से मंडई, टीनसेट और गुमटी रखकर कब्जा कर लिया गया है। जिससे आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। अस्पताल तक एंबुलेंस जाने में भी काफी कठिनाई होती है। इस शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सगड़ी को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। अतिक्रमण हटाने के लिए उपजिलाधिकारी अतुल कुमार गुप्ता ने नायब तहसीलदार रणजीत सिंह और अधिशासी अधिकारी अजमतगढ़ अलका मौर्या की अगुवाई में टीम गठित कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। शुक्रवार को दिन में 2:00 बजे नायब तहसीलदार और अधिशासी अधिकारी ने भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और बुलडोजर लगाकर पहले प्राथमिक विद्यालय ब्लॉक रोड अजमतगढ़ के गेट से अतिक्रमण हटवाया,इसके बाद स्मिथ इंटर कॉलेज के हॉस्पिटल जाने वाले रोड़ के गेट से अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहवा दिया गया। इस दौरान पूरे नगर पंचायत में अफरा तफरी मची रही। अतिक्रमण हटाने के दौरान प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर विवेक पान्डेय,उपनिरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह, लेखपाल रामसागर सोनी,एकलाख अहमद,सरवन,बृजेश कुमार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहें। इस संबंध में नायब तहसीलदार रणजीत सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए कई बार अतिक्रमण कारियों को नोटिस दी गई थी। लेकिन इन लोगों ने अपना कब्जा नहीं हटाया जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
No comments:
Post a Comment