Saturday, July 18, 2020

अजमतगढ़ के मुकुंदचंद नगर वार्ड को एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार ने कराया सील ।

अजमतगढ़ के मुकुंदचंद नगर वार्ड को एसडीएम सगड़ी  अरविंद कुमार ने कराया सील ।

नगर पंचायत अजमतगढ़ के मुकुंदचंद नगर में दो
व्यक्तियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली थी।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़  के वार्ड नंबर 4 मुकुंदचंद नगर में एक ही परिवार के दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर मुकुंदचंद नगर वार्ड को कंटेनमेंट जोन  घोषित किया गया।
शनिवार को एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार ने मौके पर पहुंचकर  मुकुंदचंद नगर वार्ड को  चारों तरफ से बांस बल्ली लगवाकर सील कराया । साथ ही  कंटेनमेंट जोन  का बैनर लगाया गया । मौके पर पुलिस भी तैनात कर दी गई। वही एडीएम सगड़ी ने लोगों को हिदायत दी कि कोई बाहरी व्यक्ति अंदर न जाए और अंदर से कोई भी व्यक्ति  बाहर न जाए । लोगों से एक दूसरे से दूरी बनाए रखने और मास्क लगाने की अपील की। साथ ही मुकुंदचंद  वार्ड को सैनिटाइज किया गया।

No comments:

Post a Comment