नगर पंचायत जीयनपुर के हसन पट्टी मोहल्ला और नवोदय नगर को किया गया सील।
एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी और जीयनपुर कोतवाली प्रभारी गजानन चौबे ने कराया सील ।
नगर पंचायत जीयनपुर के हसन पट्टी में एक व्यक्ति और नवोदय नगर में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी ।
दोनों कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ने 1जुलाई को कोरोना वायरस जांच के लिए बेरमा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर सैंपलिंग कराई थी ।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर के हसनपट्टी मोहल्ला और नवोदय नगर जीयनपुर को एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी और जीयनपुर कोतवाली प्रभारी गजानंद चौबे ने रविवार को बांस बल्ली लगाकर सील कराया । आजमगढ़ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण पश्चिम पटरी की तरफ ही सील किया गया। जिस तरफ कोरोना पॉजिटिव मरीज की दुकान थी। वहीं हिदायत दी कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए नियम का पालन करें।
आप को बताते चलें कि शनिवार को नगर पंचायत जीयनपुर के हसनपट्टी मोहल्ला
निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई । उसकी जीयनपुर बाजार में मेन रोड पर किराने की दुकान है ।जहां पर आए दिन काफी संख्या में लोग सामान खरीदते हैं वही कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति ने बताया कि मै पूरी तरह से स्वस्थ हूं। शनिवार को भी दुकान पर बैठ कर शाम तक सामान बेचता रहा। जहां काफी संख्या में लोग सामानों की खरीदारी कर रहे थे। कोरोना पॉजिटिव मरीज ने बताया मुझे हल्का बुखार था अपनी तसल्ली के लिए एक जुलाई को विद्युत उपकेंद्र बेरमा पर कोरोना वायरस जांच कराया था। शनिवार को दुकानदार की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से बाजार में हड़कंप मच गया । साथ जो ग्राहक दुकान से सामानों की खरीदारी कर रहे थे उन में भय का माहौल बना हुआ है। साथ ही कोरोना पॉजिटिव मरीज पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता के आकस्मिक निधन पर उनके दरवाजे पर भी गया था।जहां पर काफी लोगों की भीड़ थी। साथ ही देर शाम कोरोना पॉजिटिव मरीज को आजमगढ़ स्थित महामृत्युंजय अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वही दूसरी तरफ नवोदय नगर जीयनपुर को भी सील कर दिया गया ।
कोरोना पॉजिटिव 66 वर्षीय मरीज नवोदय नगर जीयनपुर में मकान बनवाकर रहते है । जो शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। 1 जुलाई को विद्युत उपकेंद्र बेरमा पर कोरोना वायरस जांच के लिए सैंपल लिया गया था । जिनकी रिपोर्ट शनिवार को कोरोना पॉजिटिव आई। कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति का भाई आजमगढ़ स्थित हाफिजपुर मे मकान बनवाकर रहते है । कुछ दिन पहले उनकी तबीयत खराब हो गई और आजमगढ़ स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । जिनको देखने के लिए कोरोना पॉजिटिव मरीज गया हुआ था। वही कोरोना पॉजिटिव मरीज के भाई भी कोरोना पॉजिटिव है। जिनका इलाज वाराणसी में चल रहा है। दो लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है वहीं पूरे बाजार में डर का माहौल बना हुआ है। जितने लोग कोरोना पाजीटिव मरीज के संपर्क में आए हैं सभी लोग डरे सहमे हुए हैं।
No comments:
Post a Comment