भ्रष्टाचार एवं किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सपाइयों ने निकाली साइकिल यात्रा।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बनकटा बाजार गोसाईं एवं रामगढ़ सेक्टर प्रभारियों के साथ सपाइयों द्वारा दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ लाल टोपी लगाए । जन जन तक सपा की नीतियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में साइकिल यात्रा निकाली गई।जो विभिन्न मार्गों से होते हुए बनकटा चौक से निकलकर बनावर,मऊ कुतुबपुर,मुइयापार,इटैली,सरगहा सागर,रामगढ़,भईसाड़,अजुआ, हरैया आदि होते हुए बनकटा चौक पर समाप्त हुई रैली को विधानसभा प्रभारी जयराम पटेल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लोगों ने बीजेपी सरकार पर जमकर प्रहार करते हुए नारेबाजी की एवं किसान विरोधी एवं भ्रष्टाचार निर्मम हत्या लूट बलात्कार आदि की भर्त्सना की और लोगों को सपा की नीतियों से अवगत कराते हुए जागरूक करने का प्रयास किया। इस दौरान प्रधान संघ के जिला प्रभारी लौहर यादव,शिव सागर यादव,उधम सिंह राठौर,चंद्रभान यादव,अरविंद यादव ,रामजीत यादव,दुर्ग विजय यादव एडवोकेट,चंद्रेश चौहान,राम सजीवन पासवान,डंपी,गौतम प्रजापति, आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment