(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
आजमगढ़ 10 जुलाई-- बाढ़ पूर्व तैयारियों के समीक्षा के बाद जिलाधिकारी राजेश कुमार व पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह द्वारा बाढ़ क्षेत्र बरदहुआ, गांगेपुर, गढ़वल, सहबदिया, हाजीपुर, गंगा गौरी महाविद्यालय रामनगर बैजाबारी, कुंड़ही ढाला, शिवपुर चैकी, सहदेवगंज, चिकनहवा बाजार का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ क्षेत्र में स्थापित सभी बाढ़ चैकियांे का निरीक्षण किया गया। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि बाढ़ चैकियों पर सभी सुरक्षा उपकरण रख लें। इसी के साथ ही बाढ़ चैकियों पर एक रजिस्टर रखें, जिसमें बाढ़ के आने के दौरान बाढ़ चैकियों पर आने वाले लोगों की सूचना दर्ज करें। इसी के साथ ही बाढ़ चैकियों पर ग्राम्य विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत, पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगायें।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को निर्देश दिये कि जहाॅ-जहाॅ बाढ़ चैकी स्थापित हैं, वहाॅ के आस-पास के ग्रामों का निरीक्षण कर लें एवं ग्रामों में परिवारों को क्लोरिन की दवा को वितरित करा दें, गर्भवती महिलाओं की सूची बना लें।
जिलाधिकारी ने एसडीएम सगड़ी को निर्देश दिये कि बाढ़ के दृष्टिगत जहाॅ-जहाॅ नाव की आवश्यकता है, वहाॅ पर नाव उपलब्ध करा दें। चिकनहवा बाजार के पास देवारा जदीद ग्राम के रास्ते में पानी भर जाता है, वहाॅ पर भी एक नाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभी व्यवस्थाओं को एलर्ट मूड में रखें।
इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिये कि जो भी हैण्डपम्प खराब हैं, उसको ठीक करा लें एवं जितने भी हैण्डपम्प बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित हैं, यदि उनका बेस नीचे है तो उसको ऊपर करा लें। बाढ़ चैकियों एवं आश्रय स्थलों पर स्थापित शौचालयों को सक्रिय करा दें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिये कि बाढ़ के दृष्टिगत आश्रय स्थल बनाये जाने के लिए 100 विद्यालयों का चिन्हांकन कर लें, इसको भी रेडी मूड में रखें।
उन्होने सीवीओ को निर्देश दिये कि पशुओं का टीकाकरण व चारे की व्यवस्था बाढ़ से पहले कर लें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरू प्रसाद, उप जिलाधिकारी सगड़ी अरविन्द कुमार सिंह, तहसीलदार सगड़ी बृजेन्द्र उपाध्याय, डीपीआरओ लालजी दूबे, बाढ़ खण्ड के एक्सीयन आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment