Wednesday, July 1, 2020

माफिया कुंटू सिंह के चार जगह की संपत्ति की गई कुर्क।

माफिया कुंटू सिंह के चार जगह की संपत्ति की गई कुर्क।

एडीएम प्रशासन एसपी ग्रामीण  सहित कई थानों की पुलिस रही मौजूद।

ढुग्गी पिटवा कर संपतियों को किया गया सील ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरा सुलतानपुर गांव निवासी माफिया  ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के अवैध तरीके से अर्जित की गई 4 संपत्तियों को ढुग्गी पिटवा कर कुर्क कर सील कर दिया गया। इस दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही। जिसमें कुर्क की गई  तीन संपत्ति जीयनपुर बाजार में कुंटू सिंह की पत्नी के नाम से अंकित है। जिसमें कुर्क की गई कुल संपत्तियों का बाजार मूल्य ( 6 करोड़ 47 लाख 99 हजार चार सौ दो रुपये) है। कुर्क की गई संपत्तियों को तहसीलदार सगड़ी  को प्रशासक नियुक्त किया गया था। जीयनपुर कोतवाली प्रभारी गजानंद चौबे ने बताया कि कई थानों में ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के ऊपर कुल 65 मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें हत्या के  32 और  33 मुकदमे धमकाने डराने अपहरण जैसे कई धाराओं मे मुकदमा दर्ज है। कुर्क  की गई संपत्ति में कस्बा जीयनपुर चौक से आजमगढ़ रोड पर बाएं तरफ तीन मंजिला मकान जो 117 वर्ग मीटर में निर्मित है जो अभियुक्त की पत्नी बंदना  सिंह के नाम से है। वही कस्बा जीयनपुर में जीयनपुर अजमतगढ़ रोड पर मौजा खानकाह  बहरामपुर मुख्य मार्ग पर 59.13 वर्ग मीटर में निर्मित मकान है जो अभियुक्त की पत्नी बंदना सिंह के नाम से क्रय  किया गया है। वही जीयनपुर कस्बे में बिलरियागंज मार्ग पर मौजा हसनपट्टी में गाटा संख्या 87 रकबा 6, 5 हेक्टेयर में से 40.32 वर्ग मीटर का ध्वस्त मकान अभियुक्त  की पत्नी बंदना  सिंह के नाम से क्रय किया गया है।सगड़ी के  ग्राम खर्रा रस्तीपुर  में अभियुक्त द्वारा गिरजा शंकर महाविद्यालय व रूद्र प्रताप पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण कराया गया है। जिसका अभियुक्त  ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह  स्वयं प्रबंधक हैं। चारों संपत्तियों को बुधवार को ढुग्गी पिटवा कर  सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे कुर्क की कार्रवाई की गई  चारों जगह की संपत्तियों को सील किया गया। इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र प्रताप सिंह ,  एसपी ग्रामीण  सिद्धार्थ,  एसडीएम सगड़ी प्रियंका प्रियदर्शी , सीओ सगड़ी मनोज सिंह  रघुवंशी, जीयनपुर कोतवाली प्रभारी गजानंद चौबे, तहसीलदार सदर आजमगढ़ पवन यादव,नायब तहसीलदार मयंक कुमार मिश्रा सहित जीयनपुर बिलरियागंज रौनापार महाराजगंज  चारों थाने के प्रभारी  सहित भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे। वहीं  इस कार्रवाई को लेकर बाजार और क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।

No comments:

Post a Comment