Sunday, July 12, 2020

विवाहिता ने सन्दिग्ध परिस्थितियों में आग लगाकर की आत्महत्या।

विवाहिता ने सन्दिग्ध परिस्थितियों में आग लगाकर की आत्महत्या।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरई इस्माइलपुर गांव में लगभग 6:00 बजे विवाहिता 26 वर्ष शिखा सिंह पत्नी अश्वनी सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में मिट्टी का तेल से छिड़क कर अपने कमरे में आग लगा लिया जबकि उस दौरान परिजन भी घर पर ही मौजूद थे। इसके बाद भी महिला को बचाया नहीं जा सका और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में मायके से उसके पिता सूर्य जीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी। इस दौरान पुलिस ने सास और पति को हिरासत में ले लिया है। जबकि उसकी शादी 1 वर्ष पूर्व बगल के ही गांव भदीड़ थाना मोहनदाबाद कोतवाली जनपद मऊ अंतर्गत हुई थी। जबकि विवाहिता के पास लगभग छह माह की एक बच्ची भी है। इस दौरान पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को अपने कब्जे में लेकर थाने लाने का प्रयास करने में लगी थी।कोतवाल गजानंद चौबे ने बताया कि अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। तहरीर आ जाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा जबकि मौके पर पिता पहुंचकर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों के खिलाफ तहरीर दी है।

No comments:

Post a Comment