Friday, July 17, 2020

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गरीब कल्याण रोजगार अभियान के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
आजमगढ़ 17 जुलाई-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गरीब कल्याण रोजगार अभियान के सम्बन्ध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को निर्देश दिये कि जहाॅ-जहाॅ पंचायत भवनों का निर्माण होना है, वहाॅ पर भूमि का चिन्हांकन करा दें। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने सामुदायिक शौचालयों के निर्माण की प्रगति और तेज करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को अपने-अपने लक्ष्य के अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, सीआरओ हरी शंकर, पीडी अभिमन्यु सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment