Thursday, February 13, 2025

किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

किशोरी के साथ छेड़खानी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने किशोरी के साथ छेड़खानी करने के आरोपी को किया गिरफ्तार। गुरुवार को वादिनी ने जीयनपुर कोतवाली में लिखित तहरीर दी कि बुधवार को लालचन्द्र पुत्र तपसी निवासी इमिलिया थाना जीयनपुर उम्र 57 वर्ष द्वारा तिलक समारोह के दौरान मेरी नाबालिक पुत्री के साथ छेड़खानी की इस सम्बन्ध में जीयनपुर पुलिस ने धारा 74 BNS बनाम लालचन्द्र पुत्र अज्ञात निवासी इमिलिया के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक सुभाष तिवारी को दिया गया। विवेचना के दौरान धारा 7/8 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गयी।गुरुवार को उ0नि0 सुभाष तिवारी मय हमराह द्वारा मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त लालचन्द्र पुत्र तपसी निवासी इमिलिया को इमिलिया बाजार से 11:00 बजे के करीब गिरफ्तार कर लिया गया।

No comments:

Post a Comment