पुलिस अधीक्षक ने जीयनपुर कोतवाली का किया वार्षिक निरीक्षण।
पुलिस अधीक्षक ने जीयनपुर नगर में बने पुलिस पिकेट का उद्घाटन किया,24 घंटे पुलिस कर्मियों की रहेगी तैनाती।
भोजनालय,सरकारी असलहों की स्थिति देखी व रजिस्टर का अवलोकन किया।
व्यापारियों के साथ बैठक कर बाजार और घर में सीसी टीवी कैमरा लगाने की की अपील।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगा।
आजमगढ़।
सगड़ी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना ने कोतवाली जीयनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसपी ग्रामीण चिराग जैन व क्षेत्राधिकारी सगड़ी शुभम तोदी भी उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में स्थित विभिन्न सुविधाओं और व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान हेमराज मीना ने मालखाना,शस्त्रागार, थाना कार्यालय,सीसीटीएनएस,महिला हेल्पडेस्क,साइबर हेल्प डेस्क और आवासीय बैरक का विधिवत रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रागार में रखे गए शस्त्रों और अन्य लॉजिस्टिक्स की सूची के अनुसार जांच की। पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यवस्थाओं का ध्यानपूर्वक निरीक्षण किया और वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी विभिन्न सवाल किए। इसके बाद,अभिलेखों की प्रविष्टियों को भी चेक किया और कोतवाली प्रभारी जीयनपुर जितेंद्र बहादुर सिंह को जरूरी दिशा-निर्देश दिए ताकि कोतवाली की कार्यप्रणाली और बेहतर हो सके।चौकीदारों को सतर्क रहने के निर्देश इसके बाद पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने ग्राम चौकीदारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की। वही व्यापारियों और सम्मानित लोगों के साथ बैठक कर बाजार और घर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए प्रेरित किया आसपास हो रहे अपराध पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। जीयनपुर बाजार में लग रहे जाम को लेकर व्यापारियों से सुझाव मागें।वही दुकानदारों से कहा कि अपने दुकान के सामने दो पहिया वाहन और चार पहिया वाहनों को सही तरीके से खड़ा करने के लिए ग्राहकों से कहें जिससे कि बाजार में जाम न लग पाये। पुलिस अधीक्षक ने थाना निरीक्षण के दौरान जीयनपुर नगर में स्थित पुलिस पिकेट पॉइंट का उद्घाटन भी किया। यह पिकेट पॉइंट क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए स्थापित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों से इस पिकेट पॉइंट के माध्यम से क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा के लिए निरंतर सतर्क रहने की अपील की। महिला अपराधों में न बरतें लापरवाही इसके अलावा एसपी ने महिला संबंधित अपराधों पर भी विशेष ध्यान देने की बात की। उन्होंने जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से कहा कि महिला अपराधों में लापरवाही न बरती जाए और हर शिकायत का तत्परता से निपटारा किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ानी होगी और पुलिस की भूमिका को मजबूत करने की दिशा में काम करना होगा।इस दौरान चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ अजय यादव,चौकी इंचार्ज इमिलिया सुभाष तिवारी,चौकी इंचार्ज लाटघाट जाफर खान,एस आई रविन्द्र यादव,एस आई मनोज कुमार सिंह,दीवान सूर्यदेव यादव,अनिल यादव,शहादत अंसारी सहित नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,सन्तोष सिंह टीपू,सोनू सिंह,जसवंत सिंह,ज्ञानेंद्र मिश्रा,देवेंद्र सिंह,जयप्रकाश सिंह,महेंद्र यादव,राजेश राय,कमलेश राय,विपिन राय,मनोज जायसवाल,नागेंद्र यादव,अंजना सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment