Tuesday, January 4, 2022

लौहर यादव को समाजवादी पार्टी ने बनाया संगठन इकाई का जिला सचिव।

लौहर यादव को समाजवादी पार्टी ने बनाया संगठन इकाई का जिला सचिव।

समाजवादी पार्टी जिला संगठन इकाई का जिला सचिव पद पर लौहर यादव को नामित किया गया।

लौहर यादव को जिला सचिव बनायें जाने पर सगड़ी क्षेत्र में खुशी का माहौल।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के बनकटा बाजार निवासी पूर्व ग्राम प्रधान लौहर यादव को समाजवादी पार्टी जिला संगठन इकाई आजमगढ़ का जिला सचिव नियुक्त कियें जाने पर सगड़ी क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल। वही लौहर यादव ने कहा कि जो जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी के मुखिया माननीय अखिलेश यादव व जिला अध्यक्ष आजमगढ़ हवलदार यादव के द्वारा संगठन इकाई जिला सचिव पद का नियुक्ति पत्र दिया गया।
और जो भरोसा समाजवादी पार्टी के लोगों ने हम पर दिखाया है। उस भरोसे पर हम खरे उतरने के लिए समाजवादी पार्टी को विधानसभा सगड़ी में और ऊपर ले जाने के लिए तैयार रहूंगा। शुरू से ही हमारा परिवार समाजवादी विचारधारा का हितेषी रहा है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी में जोड़ने के लिए कार्य करता रहूंगा। समाजवादी पार्टी कार्यालय में यह जिम्मेदारी आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने पार्टी के प्रति हमारी निष्ठा और ईमानदारी को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी है। इस दौरान कई लोगों को पार्टी की जिम्मेदारी दी गई।

No comments:

Post a Comment