Thursday, January 6, 2022

अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत की उठाई समस्या।

अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत की उठाई समस्या।

नगर पंचायत की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिशासी अधिकारी को सौंपा पत्र।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत के समस्याओं के निराकरण के लिए समाजसेवी निहाल मेहंदी ने पत्र सौंपकर निराकरण करने की मांग।
जानकारी के अनुसार पत्र में 19 बिंदूओं में समाजसेवी नेहाल मेहंदी ने समस्याएं उठायी नगर के वार्डो की नाली पर से पटिया टूटी ,सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। पानी आए दिन सड़कों पर बहता रहता है। बाजार में जाम लगा रहता है। नगर पंचायत जीयनपुर ने टेम्पू स्टैण्ड की व्यवस्था नहीं किया एवं नगर की धरोहर पोखरी की सफाई और सुंदरता, धार्मिक स्थलों पर सफाई बिलरियगंज रोड एवं नौशहरा में जल भराव जैसे अनेकों मुद्दे जो सीधी तरह से आम जनमानस से जुड़े हुए हैं को लेकर गुरुवार को अधिशासी अधिकारी को मुख्य समस्यओं को एकत्रीत कर एक 19 बिंदू का पत्र दिया और निराकरण की मांग की। इस दौरान इरशाद खान, तारीक खान,मोनू अहमद,मोहम्मद तौहीद,जावेद अहमद आदि रहे।

No comments:

Post a Comment