Saturday, January 1, 2022

चेयरमैन हरिशंकर यादव ने नगर पंचायत जीयनपुर के गरीबों में बांटे कम्बल।

चेयरमैन हरिशंकर यादव ने नगर पंचायत जीयनपुर के गरीबों में बांटे कम्बल।

गरीबों का दर्द में अच्छी तरह से समझ सकता हूं: हरिशंकर यादव (चेयरमैन)

गरीबों में बांटे गए एक हजार कम्बल,कम्बल पाकर गरीबों के खिले चेहरे।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर नगर पंचायत के चेयरमैन हरिशंकर यादव ने नये साल के अवसर पर शनिवार की सुबह 10:30 बजे अपने आवास पर सैकड़ों गरीब असहायों को कंबल वितरित किया। वही हरिशंकर यादव ने कहा कि- इस ठंड में गरीबों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। नगर पंचायत जीयनपुर में कई ऐसे घर हैं। जहां गरीब असहाय रहते हैं। इसलिए नगर पंचायत जीयनपुर का चेयरमैन होने के नाते मेरी जिम्मेदारी बनती है कि- इन असहाय गरीबों की मदद करूं, गरीबी का दर्द में अच्छी तरह समझ सकता हूं, हमने भी गरीबी देखी है।आज हमने अपने आवास पर सैकड़ों लोगों को कंबल वितरित कर उनको ठंड से निजात दिलाने का छोटा सा प्रयास किया है और कंबल वितरण का कार्यक्रम आगे भी अनवरत जारी रहेगा। आगे उन्होंने बताया कि ठंड को देखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र में जगह जगह अलाव की व्यवस्था कर दी गई है।नगर पंचायत में स्थित रैन बसेरों को भी चुस्त दुरुस्त कर दिया गया है। इसके अलावा अगर किसी को कहीं भी इस ठंड में परेशानी होती है तो वह निसंकोच अपनी समस्या हमसे बता सकता है मैं नगर पंचायत जीयनपुर की समस्याओं के समाधान का प्रयास करूंगा। वही कंबल पाकर गरीबों ने चेयरमैन हरिशंकर यादव को दुआएं देते हुए कहा कि- नगर के चेयरमैन हरिशंकर यादव द्वारा आज हम लोगों को कंबल वितरित किया गया है। जहां इस ठंड में हम लोगों को कोई पूछने वाला नहीं है। वही हरिशंकर यादव ने हमारा कुशल क्षेम पूछ कर एक समाजसेवी होने का प्रमाण दिया है। हम दुआ करते हैं कि आने वाले समय में हरिशंकर यादव अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त करेंगे। इस दौरान विजय शंकर यादव उर्फ भुवर,रवि यादव, जयहिंद यादव,सुरेश चौरसिया,एकलाख अहमद,गुड्डू यादव,कैलाश यादव,राजू यादव, हरकेश यादव सहित सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment