सगड़ी तहसील परिसर तंबाकू निषेध क्षेत्र घोषित।
तंबाकू सेवन पर लगेगा दो सौ प्रति व्यक्ति जुर्माना।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील परिसर को तंबाकू निषेध क्षेत्र उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने घोषित किया इस दौरान सगड़ी तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी न्यायालय कार्यालय सगड़ी तहसीलदार न्यायालय व कार्यालय नायब तहसीलदार न्यायालय पर तंबाकू निषेध पोस्टर चिपकाया गया। वही उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार ने बताया कि तंबाकू के सेवन करते हुए पाए जाने पर ₹200 प्रति व्यक्ति जुर्माना वसूला जाएगा। तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जिसको लेकर सगड़ी तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार न्यायिक उपजिलाधिकारी विशाल कुमार ने तहसील परिसर में दर्जनों की संख्या में पोस्टर लगवाए। वहीं घूम कर लोगों को जागरूक करते हुए तंबाकू सेवन न करने की अपील की इस दौरान तंबाकू के सेवन करते हुए पाए जाने पर तहसील परिसर में जुर्माना वसूलने के लिए मातहत कर्मचारियों को निर्देशित किया। इस दौरान माल बाबू मनीष कुमार,संतोष श्रीवास्तव,अखिलेश ,राजू यादव, संतोष यादव,रामानंद यादव सहित दर्जनों की संख्या में तहसील के कर्मचारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment