Sunday, January 2, 2022

जीयनपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, शांति बनाए रखने की अपील की।

जीयनपुर पुलिस किसी भी चुनौती के लिए तैयार।

पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला, शांति बनाए रखने की अपील की।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा जीयनपुर प्रभारी दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में नगर पंचायत जीयनपुर में सैकड़ों की संख्या में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।आगामी चुनाव एवं नव वर्ष के प्रारंभिक महीनों के साथ आ रहे त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए। पुलिस प्रशासन ने फ्लैग  मार्ग के जरिए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील किया। भारी संख्या में पुलिस बल शांतिपूर्ण तरीके से फ्लैग मार्च कर के शांति बनाए रखने का संदेश दिया। बिलरियागंज मार्ग स्थित जीयनपुर कोतवाली से फ्लैग मार्च शुरू हुआ जो आजमगढ़ गोरखपुर प्रमुख मार्गों से होते हुए निकला और पवार हाउस से होते हुए मछली मार्केट तक गया। उसके बाद पुनः वापस जीयनपुर कोतवाली में समाप्त हुआ। जीयनपुर कोतवाली के पुलिस बल के शानदार फ्लैग मार्च को देखकर राहगीरों में सुरक्षा का एहसास हुआ। इसके साथ ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने आम जनमानस से अपील किया है कि कहीं भी किसी भी प्रकार का कोई अपराधिक गतिविधि होती है। तो इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दें जीयनपुर पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर है।

No comments:

Post a Comment