Friday, January 7, 2022

पुलिस अधीक्षक ने महाविद्यालय का किया निरीक्षण।

पुलिस अधीक्षक ने महाविद्यालय का किया निरीक्षण।

कोतवाल को कस्बा के नजदीक विद्यालय भवन चिन्हित करने का दिया निर्देश।

एक सप्ताह के अंदर आ जायेगी पैरा मिलिट्री फोर्स।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के बाबू शिवपत्तर राय महिला पीजी कॉलेज रामगढ़ का निरीक्षण कर मातहत अधिकारियों को विभिन्न निर्देश देते हुए कप्तान द्वारा चुनाव में किसी प्रकार की चूक ना होने का निर्देश देते हुए विद्यालय का निरीक्षण किया और कस्बा के आसपास विद्यालयों को चिन्हित करने के निर्देश दियें।
वही दोपहर 1:00 बजे के लगभग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा महा विद्यालय का निरीक्षण किया गया जिसमें मुख्य रुप से विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव के दौरान पैरामिलिट्री फोर्स एव अन्य फोर्स को ठहरने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर निरीक्षण किया गया। जहां पर कमरे शौचालय प्रकाश खुला वातावरण आदि को देखा गया। महाविद्यालय पर ठहराव की पूरी जानकारी ली गई जो चुनाव को देखते हुए 1 सप्ताह के अंदर पैरामिलिट्री फोर्स को आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। जिसको लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है कि उनके आने के पूर्व ही समस्त रुकने की व्यवस्था कर दी जाए। जिससे कि पैरामिलिट्री फोर्स को आने के बाद किसी प्रकार का कोई विघ्न उत्पन्न ना हो। वही इस संबंध में कोतवाल जीयनपुर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि उन्होंने कस्बा के आसपास के बेहतर स्कूलों को चिन्हित करने के निर्देश दिए एवं 1 सप्ताह के अंदर पैरा मिलिट्री फोर्स को आने की तैयारी की जा रही है। जिसको देखते हुए एक दर्जन स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। जहां पर पैरा मिलिट्री फोर्स व अन्य फोर्स को ठहराया जा सके। इस दौरान उनके साथ सीओ सगड़ी महेंद्र शुक्ला सहित अन्य पुलिस फोर्स मौजूद थी।

No comments:

Post a Comment