आजमगढ़ का लाल सीमा पर हुआ शहीद।
शहीद जवान का पार्थिव शरीर मंगलवार को पहुंचेगा घर।
सूचना पर परिवार में मचा कोहराम।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी का बेटा देश की रक्षा करते समय सीमा पर मुठभेड़ में शहीद हो गया पार्थिव शरीर मंगलवार को उसके गांव शेरपुर लाया जाएगा सूचना पर परिवार व गांव में मचा कोहराम।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी विवेक तिवारी पुत्र हरि नारायन तिवारी उम्र 29 वर्ष 2017 में बीएसएफ में भर्ती हुए वर्तमान समय में बंगाल की सीमा पर तैनात थे रविवार की रात्रि में सीमा पर गस्त करते समय तस्करों से मुठभेड़ में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही उनके गांव शेरपुर व परिवार में कोहराम मच गया। क्षेत्र के लोगों का सांत्वना देने के लिये तांता लगा हुआ है। शहीद विवेक तिवारी दो भाई दो बहनों में दूसरे नंबर पर थे बड़ी बहन रेखा व छोटी बहन रूपा और एक छोटा भाई अमित हैं इनके पिता हरिनारायण तिवारी घर पर ही रहकर खेतीबारी करते हैं। वर्ष 2018 में विवेक तिवारी का विवाह मनीषा से हुआ था। जिनके पास एक डेढ़ वर्ष की बेटी आभा है। उनकी माता चंदा देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वही उनके घर पर सांत्वना देने वाले लोगों का ताता लगा हुआ है शहीद विवेक तिवारी का पार्थिव शरीर मंगलवार को उनके घर पर पहुंचेगा।
No comments:
Post a Comment