Monday, January 10, 2022

फ्रंटलाइन वर्कर को लगाई गई बूस्टर डोज।

फ्रंटलाइन वर्कर को लगाई गई बूस्टर डोज।

चिन्हित स्थानों पर फ्रंटलाइन वर्करों को लगाई गई बूस्टर डोज।

उपजिलाधिकारी ने किया निरीक्षण अनुपस्थित एनम का एक दिन का काटा वेतन मांगा स्पष्टीकरण।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के फ्रंटलाइन वर्कर को चिंहित पांच स्थानों पर  उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के निर्देश पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में 160  बूस्टर डोज लगाई गई वही बूस्टर डोज में अनुपस्थित एनम का एक दिन का वेतन काटने व मांगा स्पष्टीकरण।
जानकारी के अनुसार फ्रंटलाइन वर्कर को जिनका अप्रैल माह में प्रथम व दूसरी टिकाकरण की डोज लगाई जा चुकी है उनको बूस्टर डोज लगाने का कार्य स्वास्थ्य टीम ने किया वही प्राथमिक विद्यालय सगड़ी पर एनम सुमनलता उप केंद्र धौराहरा पर कार्यरत हैं को तैनात किया गया था अनुपस्थित रहने पर उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार के निर्देश पर अजमतगढ़ चिकित्सा प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार ने एक दिन का वेतन काटने व उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।
 प्राथमिक विद्यालय पर सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉक्टर शाख्या प्रसाद की उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय सगड़ी पर स्वास्थ्य टीम के द्वारा राजस्व कर्मियों को बूस्टर डोज लगाई गई तो वही जीयनपुर थाने पर पुलिस कर्मियों को व अजमतगढ़ खंड विकास पर विकास कर्मियों को व शिक्षा विभाग से संबंधित लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बूस्टर डोज लगाई गई प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने बताया कि 160 फ्रंटलाइन वर्कर को बूस्टर डोज लगाई गई है।

No comments:

Post a Comment