ऑनलाइन जिलाधिकारी के साथ व्यापारियों व उपजिलाधिकारी ने की बैठक।
दुकानदारों सब्जी मंडी फल मंडी शारीरिक दूरी व मास्क के प्रयोग पर बल।
आंगनवाड़ी केंद्र सहित प्राथमिक व इंटर तक की विद्यालय रहेंगे बंद ऑनलाइन होगी पढ़ाई।
लक्षण दिखाई देने पर पूर्व की भांति सूचना पर स्वास्थ्य कर्मी करेंगे कार्य।
कोरोनावायरस टेस्ट बढ़ाने पर जोर।
(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर जिलाधिकारी आजमगढ़ के निर्देश पर शाम 5:00 से देर शाम तक तहसील स्तर के अधिकारियों व व्यापारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर कोविड-19 के नियमों का पालन कराने के लिए दिए गए दिशा निर्देश। ऑनलाइन सगड़ी तहसील परिसर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कोविड-19 गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने के लिए निर्देश दिया गया इस दौरान मास्क व शारीरिक दूरी के साथ सभी दुकानदारों व अधिकारियों से सैनिटाइजर वह मास्क के प्रयोग पर बल दिया गया। वही उनकी कड़ाई से पालन के लिए निर्देशित किया गया इस दौरान ऑनलाइन बैठक में प्राथमिक से इंटर तक के विद्यालय बंद रहेंगे। ऑनलाइन छात्र-छात्राओं की पढ़ाई जारी रहेगी वही आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे किंतु बच्चों को पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाएगा। फल मंडी सब्जी मंडी में मास्क के साथ शारीरिक दूरी का ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान कोविड-19 डेस्क को सुचारू रूप से पूर्व की भाति चालू करने के लिए सभी स्थानों पर निर्देशित किया गया वही किसी भी व्यक्ति में बुखार या इसके लक्षण मिलने पर उसके टेस्ट व उपचार के लिए स्वास्थ्य टीम कार्य करेगी सभी स्थानों पर कोविड-19 नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान सगड़ी तहसील पर उपजिलाधिकारी गौरव कुमार के कार्यालय में ऑनलाइन बैठक में क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला, न्यायिक उपजिलाधिकारी विशाल कुमार, सगड़ी तहसीलदार अभिषेक सिंह, नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा,नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष जीयनपुर मनीष चौरसिया, आलोक चौरसिया, ज्ञानेंद्र मिश्रा,सुरज जायसवाल, वही अजमतगढ़ के व्यापारी कन्हैया अग्रवाल, कौशल पांडेय, जीतेन्द्र गुप्ता, सोहराब आलम इत्यादि व्यापारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment