Thursday, January 6, 2022

कब्जा रोकने को लेकर तहसील पर लगाई गुहार।

कब्जा रोकने को लेकर तहसील पर लगाई गुहार।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा निवासी ने तहसील पर पहुंच कर कब्जा रोकने की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार विजय कुमार पुत्र बाल स्वरूप निवासी बाजार खास जीयनपुर ने उपजिलाधिकारी सगड़ी गौरव कुमार को प्रार्थना पत्र देकर आराजी नंबर 11 आबादी जिस पर पूर्व से न्यायालय में मुकदमा लंबित है के उपरांत भी दबंग लोग तथ्यों को छिपाकर कब्जा कर रहे हैं। पूर्व में उपजिलाधिकारी के आदेश पर राजस्व टीम गठित कर बिना पैमाइश कियें ही आबादी की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर सगड़ी तहसील पर गुरुवार को पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कब्जा रोकने की गुहार लगाई। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया कि रेनू जायसवाल रात्रि में भी कई लोगों के साथ कब्जा करने की नियत से पहुंचकर कब्जा करने का प्रयास किया पर मौके पर 112 नंबर डायल के उपरांत कब्जा धारी फरार हो गए। वहीं गुरुवार को भी उनके द्वारा कब्जा करने के प्रयास को लेकर आज सगड़ी तहसील पर पहुंचकर पीड़ित व्यक्ति ने कब्जा रोकने की गुहार लगाई।

No comments:

Post a Comment