Sunday, January 2, 2022

एसडीएम सगड़ी ने नैनिजोर के कोटे की दुकान खामियां पाए जाने पर कोटे की दुकान को किया निरस्त।

एसडीएम सगड़ी ने नैनिजोर के कोटे की दुकान खामियां पाए जाने पर कोटे की दुकान को किया निरस्त।

खामियां पाए जाने पर कोटे की दुकान निरस्त करने के लिए जिलाधिकारी को लिखा पत्र।

मौके पर स्टाक कम पाए जाने पर एफ आई आर दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा ।

(मनोज चतुर्वेदी ब्यूरो प्रभारी आजमगढ़)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के नैनीजोर स्थित कोटे की दुकान को लेकर तीन रोज पहले ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने रविवार को मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया‌। जिसमें मौके पर 77 लीटर रिफाइंड ,77 किलो चना और 77 किलो नमक होना चाहिए लेकिन मौके पर स्टाक नहीं मिला। वही  11 2 कुंतल गेहूं 68 कुंतल चावल होना चाहिए जिसमें मौके पर सिर्फ एक बोरा ही गेहूं पाया गया। एसडीएम सगड़ी गौरव कुमार ने बताया ऐसें में प्रतीत हो रहा है कि कोटेदार द्वारा इसको कालाबाजारी करके बेच दिया गया। इसके लिए उन्होंने कोटेदार दीपचंद के खिलाफ खाद्य अधिनियम की धारा में एफ आई आर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा। वही कोटे की दुकान को निरस्त करने के लिए जिला अधिकारी को पत्र भेजा। इस कार्रवाई से हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

No comments:

Post a Comment