Wednesday, November 23, 2022

उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर पर शिक्षक संकुल की हुई बैठक।

उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर पर शिक्षक संकुल की हुई बैठक।

प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय पर नवीन प्रबंध समिति के गठन पर हुई चर्चा।

सक्रिय अभिभावक बनेंगे प्राथमिक विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य।

शिक्षण को प्रभावशाली बनाने के लिए शिक्षण संकुल में हुई परिचर्चा।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय पर शिक्षक संकुल की बैठक संपन्न हुई जिसमें शिक्षण को प्रभावशाली बनाने के लिए परिचर्चा की गई वहीं प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय पर नवीन प्रबंध समिति के गठन पर जोर दिया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को दिन में 1:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक उच्च प्राथमिक विद्यालय जीयनपुर पर शिक्षक संकुल की बैठक की गई। जिसमें मुख्य रूप से 30 नवंबर के पूर्व प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय पर नवीन प्रबंध समिति के गठन पर जोर दिया गया वहीं सक्रिय अभिभावकों को प्रबंध समिति का सदस्य बनाने के लिए निर्देशित किया गया। जिससे कि प्रबंध समिति को प्राथमिक विद्यालय की कार्य योजना के निर्माण के लिए नियमित रूप से बैठक कर विद्यालय को व्यवस्थित करने में सक्रिय सहभागिता हो सके।वही प्राथमिक विद्यालय के पठन-पाठन व व्यवस्था को प्रभावशाली बनाने के लिए शिक्षण योजना,प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय पुस्तकालय पर छात्रो की संलिप्तता का दैनिक रजिस्टर तैयार करने शिक्षक डायरी से प्रतिदिन कार्य योजना के निर्माण व टी एल एम का प्रभावी उपयोग व कक्षावार टी एल एम निर्माण के साथ दीक्षा एप पर प्रशिक्षण पर चर्चा वहीं विद्यालय में रीडिंग कैंपेन चलाने व कंपोजिट ग्रांट पर विद्यालय में कार्य करने के लिए प्रबंध समिति की नियमित बैठक करने के लिए चर्चा की गई।इस दौरान शिक्षक संकुल की बैठक में हरिकेश मिश्रा ने निपुण भारत के तहत प्राथमिक विद्यालय के पठन-पाठन को प्रभावशाली करने के लिए बिंदुवार चर्चा की बैठक में मुख्य रुप से अभय, पूनम,साधना,रीता,ममता,सूर्य जीत,जर्रार हुसैन,धनंजय मिश्रा आदि शिक्षक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment