कुटुंब रजिस्टर से नाम कटने पर महिला ने लगाई जिलाधिकारी से गुहार।
विधवा महिला कुटुंब रजिस्टर से नाम कटने पर लगा रही सगड़ी तहसील का चक्कर।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के भटौली निवासी विधवा महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस पर कुटुंब रजिस्टर से नाम कटने पर जिलाधिकारी से लगाई गुहार।
जानकारी के अनुसार धनौती देवी पत्नी रामसेवक निवासी भटौली इब्राहिमपुर जो तीन बच्चियों की माता है वर्ष 2022 के जनवरी माह में पति की मृत्यु के बाद
कुटंब रजिस्टर की नकल लेने के लिए सचिव के पास पहुंची तो कुटुम से नाम काट कर के नाम के आगे अनीता देवी का नाम दर्ज कर दिया गया है। जिसके बाद वह ब्लॉक व तहसील का चक्कर लगा रही है। नाम जोड़ने के लिए यद्यपि पूर्व में कुटुंब रजिस्टर की नकल में उसका नाम सम्मिलित रहा है। सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर जिला अधिकारी विशाल भारद्वाज को प्रार्थना पत्र देकर नाम जोड़ने की गुहार लगाई जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने प्रार्थना पत्र खंड विकास अधिकारी संतोष कुमार को देकर जांच सौंपी।
No comments:
Post a Comment