Friday, November 18, 2022

सगड़ी तहसील का वार्षिक निरीक्षण एडीएम प्रशासन ने किया।

सगड़ी तहसील का वार्षिक निरीक्षण एडीएम प्रशासन ने किया।

न्यायालय के प्राचीन वादों का निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश।

बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई कर वसूली के निर्देश।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील का वार्षिक निरीक्षण एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा ने किया इस दौरान प्राचीन वादों का निरीक्षण कर निस्तारण के निर्देश दियें वही तहसील के 10 बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई कर वसूली के लिए निर्देशित किया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार के दिन में 12:30 बजे एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा ने सगड़ी तहसील का वार्षिक निरीक्षण किया जिसमें तहसीलदार न्यायालय सहित सभी न्यायालय में लंबित 3 प्राचीन वादों का निरीक्षण कर निस्तारण के लिए निर्देशित किया वही अमीन संग्रह की रजिस्टर का निरीक्षण कर 10 बड़े बकायेदारों के विरुद्ध कार्रवाई कर वसूली के लिए निर्देशित किया। एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा ने लेखागार, संग्रहालय में अग्निशमन यंत्र व साफ सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नजारत में नोटिस तामिला का विवरण देखा वही रजिस्टर नंबर 4 में लंबित वादों का अध्ययन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया एडीएम प्रशासन ने निरीक्षण के बाद शाम 4:00 बजे बताया कि निरीक्षण संतोषजनक रहा। कमियों को पूर्ण करने के लिए उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह व सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह को निर्देशित किया। वही फाइलों के रखरखाव साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान सगड़ी तहसील पर नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर,मयंक मिश्रा,गिरीश कुमार सिंह,शिखा श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment