जीयनपुर पुलिस ने कई चोरियों का एक साथ किया खुलासा ।
तमंचा के साथ अंतर्जनपदीय चोर को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार सामान बरामद।
केशवपुर लाटघाट आभूषण चोरी व अजमतगढ बाजार के मोबाइल की दुकान से हुई चोरी की घटना का खुलासा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर लाटघाट में मकान से आभूषण चोरी व अजमतगढ़ बाजार के मोबाइल की दुकान से हुई चोरी में अंतर्जनपदीय चोर को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार सामान बरामद।
जानकारी के अनुसार सावित्री वर्मा पत्नी सुख सागर वर्मा निवासी केशवपुर लाटघाट के मकान से 8 सितंबर की रात्रि में लाखों के आभूषण की चोरी हुई थी। जिसमें आभूषण के साथ सूरज सोनकर को पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान नूरआलम पुत्र रहमत निवासी डाक बंगला दोहरीघाट जनपद मऊ का नाम प्रकाश में आया जिसकी तलाश की जा रही थी। वही 27 अक्टूबर की रात्रि अजमतगढ़ बाजार में राजेश मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से मोबाइल व नगदी सहित लाखों की चोरी हुई जिसमें जीयनपुर पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई थी। सीसी फुटेज व सर्विलांस टीम की मदद से चोर की पहचान के पश्चात रजादेपुर चौक से अहिरौली जाने वाले मार्ग पर सोमवार की सुबह 8:00 बजे लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ नूरआलम पुत्र रहमत निवासी दोहरीघाट डाक बंगला जनपद मऊ को तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया वही उसके पास से चोरी के सामान 5 मोबाइल 4 फोन एक सेल्फी स्टैंड 3 डाटा केबल एक यूएसबी फोन व चोरी के उपकरण व 11 सौ 30 रुपये नगद बरामद किया। जीयनपुर पुलिस ने नूरआलम पर आर्म एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार कर लिया। वही नूरआलम पर जीयनपुर थाना में तीन गोरखपुर व मऊ जनपद में पूर्व में आधा दर्जन से अधिक चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है।
No comments:
Post a Comment