Tuesday, November 29, 2022

तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में अजमतगढ़ ने मारी बाजी

तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में अजमतगढ़ ने मारी बाजी

कुल 45 बच्चों ने दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में किया प्रतिभाग।

तहसील के चारों ब्लॉक के विशेष शिक्षक की मौजूदगी में हुआ आयोजन।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जीयनपुर पर विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तहसील स्तर पर अजमतगढ़ हरैया बिलरियागंज महाराजगंज ब्लॉकों के कुल 45 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें सुलेख छूकर पहचानो रस्साकशी कुर्सी दौड़ आदि खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन खेलों में चारों ब्लॉकों के छात्र मौजूद थे। जिसमें अजमतगढ़ ब्लॉक के छात्रों ने प्रथम द्वितीय तृतीया स्थानों पर रहते हुए बेहतर प्रदर्शन करते हुए बीईओ निर्भय नारायण सिंह से पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान चारों ब्लॉकों के विशेष शिक्षक मौजूद रहे। वही कुर्सी दौड़ में कासिम प्रथम अनूप द्वितीय मोहम्मद अमाने तृतीय स्थान पर रहे। रस्सा कशी में मनीषा प्रथम तरन्नुम द्वितीय पायल तृतीय स्थान पर रहे। सुलेख में आदर्श प्रथम सूरज द्वितीय साक्षी तृतीय स्थान पर रहे।छूकर पहचानो में पायल प्रथम कासिम द्वितीय अनूप तृतीय स्थान पर रहे।यह समस्त छात्र अजमतगढ़ ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों से प्रतिभाग किए और प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पाकर पुरस्कार के हकदार बने। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि इस खेलकूद प्रतियोगिता से दिव्यांग छात्रों में एक दूसरे के प्रति प्रतियोगिता करने की आदत का विकास होगा और इससे उनके मानसिक बौद्धिक शारीरिक क्षमता का विकास होगा।यह प्रतियोगिता विश्व दिव्यांग दिवस पर इस तरह के खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उन्होंने समस्त विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया। इस दौरान संजय कुमार यादव विशेष शिक्षक ए आर पी विमल प्रकाश विशेष शिक्षक प्रमिला देवी सुनील कुमार मुरली श्याम मनोहर रविकांत सहित अन्य ब्लॉकों के समस्त विशेष शिक्षक मौजूद रहे ।

No comments:

Post a Comment