वॉलीबॉल और कबड्डी बालक वर्ग प्रतियोगिता में गांधी इंटर कालेज मालटारी रहा विजयी।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील के रामगढ़ स्थित बाबू शिवपत्तर राय स्मारक महाविद्यालय रामगढ़ में दो दिवसीय तहसील स्तरीय इंटर कॉलेज स्पोर्ट्स लीग व कौशल विकास प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें सगड़ी तहसील के कुल 27 इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। बालीवाल बालक प्रतियोगिता में गांधी इंटर कॉलेज मालटारी ने प्रथम,श्री गिरधारी तिलकधारी इंटर कॉलेज बिलरियागंज ने दितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में गांधी इंटर कॉलेज मालटारी ने प्रथम,सर्वोदय इंटर कॉलेज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो खो बालक वर्ग प्रतियोगिता में श्री शिवपूजन सिंह इंटर कॉलेज विजयापार ने प्रथम, एस बी जी कालेज भीमबर ने दितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन बालिका वर्ग में श्री शिवपूजन सिंह जूनियर हाई स्कूल विजयापार ने प्रथम, एसपीजी कॉलेज ने द्वितीय, बैडमिंटन बालक वर्ग में आनंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने प्रथम,श्रीमती सेवाती विद्यापीठ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर केदारनाथ राय, कमलेश राय,प्राचार्य डॉ अल्का राय,पूर्व प्रधान राजेश राय,डॉ0 नितेश श्रीवास्तव,डा0 हरेंद्र सिंह,डॉ दिव्य प्रकाश राय, अरविंद,आद्या प्रसाद,हौसिला प्रसाद,सीमा राय,पूनम मौर्या आदि लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment