Monday, November 7, 2022

सफाई कर्मी महिला का शारीरिक शोषण करने वाले बीडीओ को उपजिलाधिकारी ने भेजा नोटिस।

सफाई कर्मी महिला का शारीरिक शोषण करने वाले बीडीओ को उपजिलाधिकारी ने भेजा नोटिस।

उपजिलाधिकारी ने बीडीओ को पांच कार्य दिवस के अंदर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने की दी नोटिस।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के पूर्व खंड विकास अधिकारी बाबू रामपाल को उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने सफाई कर्मी महिला के साथ शारीरिक शोषण व मानसिक प्रताड़ना के आरोप की जांच में पांच कार्य दिवस के अंदर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दी गई।
जानकारी के अनुसार बिलरियागंज खंड विकास क्षेत्र में कार्यरत सफाई कर्मी ललिता देवी ने आजमगढ़ मंडल आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर बिलरियागंज खंड विकास अधिकारी बाबू रामपाल पर कई वर्षों से शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। जिसकी जांच मंडलायुक्त के द्वारा उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह को सौंपी गई जांच के दौरान महिला सफाई कर्मी ललिता देवी ने उपस्थित होकर अपना पक्ष रखा। वही उप जिलाधिकारी राजीव रतन सिंह ने पांच कार्य दिवस के अंदर उपस्थित होकर खंड विकास अधिकारी बाबू रामपाल को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दी। उपस्थित न होने पर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment