30 साल से गायब पिता को ढूंढने के लिए पुत्र लगा रहा गुहार।
30 साल से गायब पिता को ढूंढने के लिए दर दर भटक रहा बेटा।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बनकटिया गांव निवासी बेटा 30 साल से घर से गायब पिता को ढूंढने के लिए दर-दर भटक रहा।
जानकारी के अनुसार देवेंद्र पुत्र रमाशंकर निवासी बनकटिया थाना क्षेत्र रौनापार का मूल रूप से निवासी है जो वर्ष 1980 से उसके पिता रमाशंकर घर से फरार हो गए परिजनों ने उन्हें बहुत दिनों तक स्थानीय व बाहरी जगहों पर ढूंढा लेकिन कहीं पता नहीं चला उस समय उनके छोटे पुत्र बड़ा होने पर अपने पिता को ढूंढने के लिए रौनापार थाना से लेकर सगड़ी तहसील पर प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई वही पुत्र ने बताया कि पूर्व में भी पिता घर से फरार हुए थे 8 वर्ष बाद कमाकर घर लौटे पर इस बार 30 वर्ष से घर से गायब होने पर वापस नहीं आए बड़ा होने पर अपने पिता को ढूंढने की कड़ी मशक्कत की नहीं मिलने पर थाना से लेकर तहसील पर गायब पिता की सूचना देकर ढूंढने की गुहार लगा रहा है।
No comments:
Post a Comment