Wednesday, November 9, 2022

अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार किया समाप्त।

अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार किया समाप्त।

तहसीलदार से वार्ता के बाद तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार हुआ समाप्त।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार किया समाप्त।
जानकारी के अनुसार तहसीलदार न्यायालय पर तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने 3 नवंबर को न्यायालय पर बैठकर न्यायिक कार्य करने को लेकर अधिवक्ताओं से नोकझोंक के बाद तहसीलदार न्यायालय के बहिष्कार का अधिवक्ताओं ने प्रस्ताव पारित किया था। जिसके बाद बुधवार की सुबह 11:00 बजे तहसीलदार के साथ सगड़ी तहसील अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बैठक कर वार्ता की। वार्ता के बाद अधिवक्ता समिति ने बैठक कर सगड़ी तहसीलदार के बहिष्कार की समाप्ति की घोषणा की।बैठक में मुख्य रूप से संगठन मंत्री सूर्यभान यादव,मनसा यादव, अविनाश राय पंकज दुबे संतोष कुमार संजय दुर्गेश मिश्रा आशीष मिश्रा मणिकेश्वर मिश्रा वेद प्रकाश राय सहित दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment