Saturday, November 19, 2022

छुट्टा पशुओं को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

छुट्टा पशुओं को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर सौंपा प्रार्थना पत्र।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर बेरमा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने छुट्टा पशुओं की समस्या से परेशान होकर प्रदर्शन कर सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर छुट्टा पशुओं को व्यवस्थित करने की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर में सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर बेरमा गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने सगड़ी तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बेरमा गांव में सैकड़ों की संख्या में छुट्टा पशु फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। जिनकी शिकायत ग्राम सचिव व खंड विकास अधिकारी से की गई। पर अभी तक कोई हल नहीं निकला वही किसानों की गेहूं की फसल को नुकसान कर रहे हैं। जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है छुट्टा पशुओं की समस्या से परेशान होकर ग्रामीणों ने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर छुट्टा पशुओं को व्यवस्थित करने के लिए गुहार लगाई। इस दौरान मुख्य रूप से संजय सिंह, बलवंत सिंह,हंसराज,राकेश कुमार,रामजन्म सिंह,जितेंद्र सिंह, अरविंद सिंह,रूद्र प्रताप,दीपचंद राम आदि दर्जनों की संख्या में पीडित किसान मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment