Tuesday, November 15, 2022

अंजान शहीद मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में लगा वृहद रोजगार मेला।

अंजान शहीद मौलाना आजाद इंटर कॉलेज में लगा वृहद रोजगार मेला।

रोजगार मेला में 470 युवक हुए सम्मिलित 171 को मिला रोजगार।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद में सेवायोजन कार्यालय के द्वारा वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया जिसमें कुल 470 युवक सम्मिलित 171 युवकों को मिला रोजगार।
जानकारी के अनुसार सेवा योजना कार्यालय आजमगढ़ के द्वारा कौशल विकास मिशन के तहत मौलाना आजाद इंटर कॉलेज अंजान शहीद पर सुबह 10:30 बजे से कैंप लगाकर रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का शुभारंभ निरुपमा पाठक जिला नगर भाजपा अध्यक्ष पूनम तिवारी नारी सेवा संस्थान सेवायोजन निदेशक वकील अहमद अंसारी व विद्यालय के प्रबंधक मिर्जा आरिफ बेग ने दीप प्रज्वलित कर फीता काटकर मेला का शुभारंभ किया। इस दौरान मेला में सुरक्षा गार्ड गवर्नमेंट डाटा फीडिंग इंश्योरेंस मार्केटिंग से लेकर विभिन्न संस्थाओं में सहभागिता की मेले में सुबह 10:30 बजे से लेकर दिन भर सैकड़ों की संख्या में रोजगार के लिए युवक सम्मिलित हुए जिसमें से कुल 470 युवकों ने रोजगार के लिए आवेदन किया कुल 171 युवकों का रोजगार के लिए मेला में चयन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में सेवायोजन कार्यालय के द्वारा रोजगार मेला का आयोजन कर ग्रामीणों को रोजगार का अवसर दिया गया। इस दौरान कैंप लगाकर आवेदित युवकों में से योग्य युवक का चयन किया गया मेला में मुख्य रूप से सेवायोजन कार्यालय के निदेशक वकील अहमद अंसारी,मेला प्रभारी अवधेश कुमार,एसएन राम,रविंद्र नाथ यादव,अजय कुमार,फतेह बहादुर वर्मा, सुशील,शैलेश यादव सहित दर्जनों की संख्या में कर्मचारी तैनात रहे। वही क्षेत्र के सैकड़ों लोग रोजगार मेले से लाभान्वित हुए।

No comments:

Post a Comment