Thursday, November 10, 2022

सगड़ी तहसील पर पोखरी नीलामी प्रक्रिया में जुटी भीड़।

सगड़ी तहसील पर पोखरी नीलामी प्रक्रिया में जुटी भीड़।

पोखरी नीलामी के लिए सगड़ी तहसील पर दिन भर रही आवेदकों की गहमागहमी।

गहमागहमी के बीच शुरू हुई पोखरी नीलामी की प्रक्रिया।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर पोखरी नीलामी की प्रक्रिया हुई शुरू सैकड़ों की संख्या में जुटे लोग वही दिन भर रही आवेदकों की गहमागहमी आवेदकों का हुआ नामांकन एक से लेकर दस नंबर तक हुई नीलामी शेष आवेदक की शुक्रवार को होगी नीलामी।
सगड़ी तहसील पर गुरुवार की सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक पोखरी नीलामी की प्रक्रिया पूरी की गई। जिसमें 93 गांव की पोखरी नीलामी प्रक्रिया के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण तहसील पर जुटे रहे। वही नीलामी के नियमानुसार सभी ने अपने अपने फार्म आवेदन किए वहीं देर शाम को एक नंबर से लेकर 10 नंबर तक के गांव की पोखरी की नीलामी की गई। जिनमें मुख्य रूप से बाग सुलेमान,नगवा बेनी,कुआसाथ, दानावाखाल,जमीलपुर,अंजान शहीद,रुपयनपुर की नीलामी संपन्न हुई। वही नीलामी अधिकारी नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर ने बताया कि शेष बचे पोखरों की नीलामी शुक्रवार कि सुबह 10:00 बजे से 5:00 बजे तक की नीलामी की जाएगी। गुरुवार को सुबह से लेकर शाम तक दिनभर सैकड़ों की संख्या में आवेदकों की गहमागहमी रही नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सगड़ी नायब तहसीलदार विनय प्रभाकर ने बताया कि नीलामी के पूर्व तक आवेदन लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment