सगाई टूटने पर युवती पहुंची थाने दी तहरीर।
दहेज में दो लाख रुपये व बुलेट की मांग को लेकर सगाई तोड़ने का आरोप।
सगाई से पूर्व 90 हजार नगद व सामान लेकर सगाई के बाद विवाह से इंकार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की युवती ने सगाई के बाद विवाह से इंकार पर जीयनपुर थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर दो लाख रुपये व बुलेट की मांग को लेकर शादी तोड़ने का लगाया आरोप।
हरैया गांव निवासी युवती अपनी माता मंजू देवी के साथ जीयनपुर थाने पर पहुंचकर तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोहरैया हाफिजपुर थाना जीयनपुर निवासी सत्यपाल जैसवार पुत्र केराराम की मालटारी बाजार में कपड़े व जूते की दुकान है। जिससे पारंपरिक रूप से विवाह सुनिश्चित होने के बाद 21 नवंबर को उनके घर पर लड़का लड़की की सगाई कार्यक्रम में 90 हजार रुपये नगद व दो सोने की अंगूठी और अन्य सामान दिया गया। वही 2 दिन बाद 23 नवंबर को हरैया युवती के घर पर सगाई का कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में गांव से लेकर सभी रिश्तेदार सम्मिलित हुए जिसमें लगभग 80 हजार रुपये खर्च हुए जिसके बाद 25 नवंबर की रात में लड़का और लड़का के पिता ने विवाह करने से इंकार कर दिया वही दहेज के रूप में 2 लाख रुपए व बुलेट की मांग करने लगे आपस में सहमति न बनने के बाद मंगलवार की शाम को युवती जो एम ए डी एल एड की पढाई कर मुंबई निजी विद्यालय में अध्यापिका के रूप में कार्य करती थी विवाह में सम्मिलित होने के लिए घर पर आई हुई थी।अपनी माता मंजू देवी के साथ थाने पर पहुंचकर तहरीर दी।
No comments:
Post a Comment