बकाया वसूली के लिए सगड़ी तहसीलदार ने अमीनों के साथ की बैठक।
एक लाख से अधिक बकाया वसूली पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के अमीनों के साथ सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने बैठक कर वसूली तेज करने के लिए एक लाख से अधिक बकायदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के दिये निर्देश।
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम 4:00 सगड़ी तहसील सभागार में सगड़ी तहसील क्षेत्र के अमीनों के साथ सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने बैठक की जिस में मुख्य रूप से विद्युत व्यापार व न्यायालय वाद की बकाया वसूली के लिए क्रमशः क्षेत्रवार अमीनो की समीक्षा की गई। वहीं एक लाख रुपये से अधिक बकायेदारों के विरुद्ध सूची बद्ध कर कडी कार्यवाई के लिए निर्देशित किया। बैठक में मुख्य रूप से सतेंद्र, मंगल,अवलेन्द़ सिंह,जनार्दन सिंह,कमलेश प्रजापति,संतोष श्रीवास्तव आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment