Thursday, November 24, 2022

दुकान में घुसकर दुकानदार से गाली गलौज व मारपीट पर दर्ज हुआ मुकदमा।

दुकानदार को धमकी व मारपीट पर एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज। 

दुकान में घुसकर दुकानदार से गाली गलौज व मारपीट पर दर्ज हुआ मुकदमा। 

दुकान पर गाली गलौज और कपड़ें उठा लें जाने का सीसी फूटेज कैमरे में कैद।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में चुनुगापार मोड़ पर कुमकुम टावर शॉपिंग मॉल (कपड़ा कलेक्शन माल) के संचालक हिमांशु पुत्र जय श्रीराम निवासी महावतगढ़ के आरोप पर जीयनपुर पुलिस ने दुकान में घुसकर मारपीट धमकी देने व एससी-एसटी में एक पर मुकदमा किया पंजीकृत।
जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम 6:30 बजे मोहम्मदाबाद मार्ग पर स्थित शाँपिग माॅल कुमकुम टावर के नाम से प्रसिद्ध है। जिसके मालिक हिमांशु ने आरोप लगाया कि हमारी दुकान में घुसकर सोमवार की शाम 6:30 बजे सुभान अली पुत्र रहमतुल्लाह निवासी चुनुगापार के द्वारा माल में घुस कर गाली गलौज मारपीट व सामान को फेंका गया। जिसके बाद दुकान मालिक हिमांशु ने जीयनपुर थाने पर मंगलवार को तहरीर दी जीयनपुर पुलिस ने जांच की वहीं घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई जांच के बाद गुरुवार को जीयनपुर पुलिस ने सुभान अली पुत्र रहमतुल्लाह निवासी चुनूगापार के ऊपर जीयनपुर पुलिस ने मारपीट व धमकी देने के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुट गई।

No comments:

Post a Comment