सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर 125 प्रार्थना पत्र आए मौके पर 20 का हुआ निस्तारण।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित चार अधिकारियों का रोंका वेतन मांगा स्पष्टीकरण।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी विशाल कुमार भारद्वाज ने की जनसुनवाई कूल 125 प्रार्थना पत्र पड़े मौके पर 20 का निस्तारण किया गया वही जनसुनवाई से अनुपस्थित चार अधिकारियों का वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया गया।
शनिवार को सगड़ी तहसील पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सुबह 11:00 बजे पहुंचकर जनसुनवाई की इस दौरान भूमि विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्र में राजस्व कर्मी को बुलाकर जानकारी ली गई। वही त्वरित रूप से गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए भेजा गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तहसील पर कार्यरत 10 राजस्व कर्मी से उनके भूमि विवाद के रजिस्टर का अवलोकन किया वही सभी गांव के विवादों को सूचीबद्ध करने व गांव में उनके निस्तारण के लिए निर्देशित किया जनसुनवाई के प्रार्थना पत्रों में शिथिलता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। वही सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर पड़े प्रार्थना पत्रों के रजिस्टर का अवलोकन कर फोन करके संतुष्टि की जांच की। इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रार्थना पत्रों का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 125 प्रार्थना पत्र पड़े दिन में मुख्य रूप से भूमि विवाद से संबंधित रहे। वही मौके पर 20 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस से अनुपस्थित जिला विद्यालय निरीक्षक, एक्सईएन विद्युत,अल्पसंख्यक अधिकारी व डुडा पी ओ का वेतन रोकने के लिए निर्देशित किया। सगड़ी संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी आनंद शुक्ला, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल रुशिया,मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी इंद्रनारायण तिवारी,सगड़ी उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह,न्यायिक उपजिलाधिकारी प्रेमचंद मोर्य,सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह,नायब तहसीलदार मयंक मिश्रा,अजीत सिंह सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment