अधिशासी अधिकारी जीयनपुर ने भुगतान न करने पर सात दुकानों को किया सीज।
एक लाख तैंतीस हजार रुपये सात दुकानों का भुगतान न होने पर नोटिस देकर किया सीज।
अधिशासी अधिकारी ने सात दुकान किया सीज मचा हड़कंप।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव ने सात दुकानों का बकाया एक लाख तैंतीस हजार रुपये भुगतान ना होने पर नोटिस के बाद किया सीज बाजार में मचा रहा हड़कंप।
जानकारी के अनुसार जीयनपुर नगर पंचायत के बिलरियागंज मार्ग सब्जी मंडी रोड पर रामलीला मैदान के पूर्व जीयनपुर नगर पंचायत के सात दुकान स्थित है। जिनको पांच साल पूर्व भाड़े पर डब्लू सोनकर,सत्येंद्र, सुरेंद्र,झब्बू ,राजेश,विजई,रमेश, रामप्यारे सोनकर को सात दुकान दिया गया था। जिनका 5 वर्ष में प्रति व्यक्ति 19 हजार रुपये भाड़ा बकाया था। वही कुल एक लाख तैंतीस हजार रुपये बकाया भुगतान के लिए इन सभी लोगों को एक सप्ताह पूर्व नोटिस दी गई थी। इन लोगों द्वारा दुकान का बकाया भुगतान ना करने पर अधिशासी अधिकारी अमित कुमार यादव के नेतृत्व में सोमवार को दिन में 2:00 बजे नगर पंचायत के कर्मचारियों ने सभी दुकानों को खाली कराकर कमरे में ताला लगाकर नगर पंचायत की सील लगाई। वही अधिशासी अधिकारी की इस कार्रवाई से नगर पंचायत में हड़कंप मचा रहा। दर्जनों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही आपस में लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे। वही नगर पंचायत चुनाव के पहले हुई इस कार्रवाई पर दुकानदारों ने बताया कि यह कार्यवाही नगर पंचायत चुनाव को लेकर किया गया है।
No comments:
Post a Comment