जमीन कब्जा रोकने को लेकर किसान बैठे धरने पर क्षेत्राधिकारी के आश्वासन पर माने।
आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर में जमीन कब्जा करने पहुंचे निलामदार।
कब्जा रोकने के लिए बैनामादार किसान बैठे धरने पर।
पुलिस ने खदेड़ा जेसीबी व ट्रैक्टर लेकर भागे निलामीदार।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर जीयनपुर मेहनाजपुर ग्राम सभा में गाटा संख्या 151/2/1 पर जो 91 एकड़ है पूर्व में इंद्र भूषण गुप्ता के द्वारा 55 एकड़ भूमि राजस्व बकाया पर वर्ष 1968 में नीलाम की गई। जिसमें न्यायालय में मुकदमा के उपरांत वर्ष 1988 में नीलामीदार ज्ञान प्रकाश अग्रवाल को प्रशासन के द्वारा रजिस्ट्री की गई वही वर्ष 1987 में इंद्र भूषण गुप्ता के द्वारा ढाई दर्जन किसानों को 36 एकड़ जमीन बैनामा की गई। जिस पर तब से लेकर अभी तक बैनामादार किसान काबिज हैं। वही ज्ञान प्रकाश अग्रवाल से एग्रीमेंट के पश्चात रुपाली कंस्ट्रक्शन के द्वारा मंगलवार को एक jcb व आधा दर्जन ट्रैक्टर लगाकर कब्जा करने का कार्य किया जा रहा था। जिस पर सुरेंद्र गुप्ता व अन्य बैनामादार एकत्रित होकर रोकने लगे दोनों तरफ से कहासुनी के बाद बैनामादार किसान धरने पर बैठ गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने कब्जा कर रहे जेसीबी व आधा दर्जन ट्रैक्टर को खदेड़ा नायब तहसीलदार रामजीत यादव ने पहुंचकर हो रहे कार्य को रुकवा दिया। वही न्यायालय के अगले आदेश तक कार्य रोकने के लिए कहा धरने पर बैठे किसानों को जीयनपुर थाना प्रभारी अवधेश अवस्थी व क्षेत्राधिकारी सौम्या सिंह ने समझा-बुझाकर किसानों का धरना समाप्त कराया और अगले आदेश तक किसी भी प्रकार के कार्य पर रोक लगाई जिसके बाद किसान मान गए। वही सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि पिछले वर्ष उपजिलाधिकारी गौरव कुमार के कार्यकाल में उपजिलाधिकारी न्यायालय में बटवारा दाखिल है बटवारा के पश्चात ही कोई कार्य किया जाए।
वही दूसरे पक्ष ने पूर्व में रोक के पश्चात उपजिलाधिकारी के किसानों को नोटिस के आधार पर मंगलवार को जेसीबी लगाकर कार्य शुरू कराया जिस पर दोनों पक्षों से सैकड़ों की संख्या में लोग जुट गये। मौके पर पहुंचे जीयनपुर प्रभारी अवधेश अवस्थी सहित बिलरियागंज थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों को शांत कराया और शांति व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया। वही पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना होते होते बच गई। वहीं मौके पर पुलिस गश्त में लगी रही जिसकी चर्चा जीयनपुर कस्बे में देर शाम तक होती रही।
No comments:
Post a Comment