सेवानिवृत्त होने पर थाने के वाहन चालक का हुआ विदाई समारोह।
4 साल से जीयनपुर थाना पर थे चालक के पद पर कार्यरत ।
जीयनपुर कोतवाली पर भव्य रुप से विदाई समारोह का हुआ आयोजन।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली पर भव्य रुप से वाहन चालक के विदाई समारोह का किया गया आयोजन रामायण पुस्तक देकर कोतवाल ने की विदाई।
जानकारी के अनुसार रमाशंकर यादव जीयनपुर थाना पर वाहन चालक के रूप में मार्च दो हजार अट्ठारह से कार्यरत थे। जिनके कर्तव्यनिष्ठा वह मधुर स्वभाव कि जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय ने प्रशंसा की। इस दौरान जीयनपुर थाना पर भव्य रुप से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जीयनपुर थाना पर कार्यरत वाहन चालक की सिपाही से लेकर जीयनपुर कोतवाल ने माल्यार्पण कर रामायण पुस्तक वह अंगवस्त्रम देकर उनके कार्यशैली की प्रशंसा की। वहीं उनसे उनकी कर्तव्यनिष्ठा से प्रेरणा लेने के लिए लोगों को सीख दी। वर्ष 1981 बैच के रमाशंकर यादव उनके व्यवहार कुशलता,मृदुभाषी और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण दिया गया। वही जीयनपुर कोतवाली के वाहन चालक रमाशंकर यादव को भावभीनी बिदाई देने में जीयनपुर क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य रूप से जीयनपुर एस एस आई देवेंद्र कुमार सिंह, जीयनपुर अपराध निरीक्षक अवधेश कुमार अवस्थी,एसआई मायापति पान्डेय,एसआई शंकर यादव,लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह,एसआई उमेश कुमार,दीवान महबूब आलम,मनोज कुमार,सुखदेव यादव,शहादत अंसारी,पूजा यादव,नीलम बाजपेई, ममता,शिवानी,जीतेंद्र यादव सहित सैकड़ों की संख्या
में पुलिसकर्मी स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment