Wednesday, January 18, 2023

बगहीडांड पुल पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से घंटों लगा जाम।

बगहीडांड पुल पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से घंटों लगा जाम।

आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर घंटों लगा रहा जाम।

जीयनपुर से रूट किया गया डायवर्ट।

आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर आवागमन में हुई दिक्कत यात्री हुए परेशान।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
 हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बगही डांड पूल पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से घंटों आवागमन बाधित सड़क पर लगा जाम जीयनपुर से रूट किया गया डायवर्ट आवागमन में दिक्कत से यात्रियों को हुई परेशानी।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़- गोरखपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह 4:00 बजे बगहीडांड पूल पर दो ट्रक आमने सामने भीड़ गई जिसमें एक ट्रक को कड़ी मशक्कत के बाद काटकर हटाया गया वही दूसरा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक 2:00 बजे तक पडा रहा इस दौरान मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गई वही घंटों सड़क जाम रही।। वही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जीयनपुर पुलिस के द्वारा गोरखपुर से जा रही बस व बड़ी गाड़ियों को जीयनपुर मुबारकपुर तिराहे से रुट डायवर्ट कर मुबारकपुर के रास्ते से भेजा जा रहा था। वही बगहीडांड पूल के दोनों तरफ 3 किलोमीटर तक बड़ी गाड़ियों की कतार लग गई। वही छोटी गाड़ियों के निकालने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार की शाम 4:00 बजे से आवागमन शुरू हुआ जिससे लोगों ने राहत की सांस ली इस दौरान आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर आवागमन कर रहे यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

No comments:

Post a Comment