Sunday, January 1, 2023

मृतक मुस्लिम युवक के घर पहुंचे एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष व सपा प्रतिनिधि मंडल ने व्यक्त की शोक संवेदना।

मृतक मुस्लिम युवक के घर पहुंचे एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष व सपा प्रतिनिधि मंडल ने व्यक्त की शोक संवेदना।

पीड़ित परिवार को सड़क से लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ने का दिया भरोसा।

अपराधियों को संरक्षण देने का भाजपा सरकार पर लगाया आरोप।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
   हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ कस्बा के धन्नी टोला में मृतक मुस्लिम युवक की मौत पर एआई एम आईएम के प्रदेश अध्यक्ष व समाजवादी प्रतिनिधिमंडल ने पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना पीड़ित परिवार को सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ने का दिया भरोसा। भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों को नहीं मिल सकता न्याय।
जानकारी के अनुसार अजमतगढ़ कस्बा के धन्नी टोला में मुस्लिम युवक फिरोज अहमद जो आर्किटेक्ट का कार्य करता था का शिव मंदिर परिसर में शव मिलने के बाद रविवार की शाम 3:00 बजे एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली व समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव,मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव, गोपालपुर विधायक नफीस अहमद,सगड़ी विधायक डॉक्टर एच एन सिंह पटेल ने मृतक फिरोज अहमद के घर पर पहुंचकर परिजनों से शोक संवेदना व्यक्त की।वही घटनास्थल का निरीक्षण किया व पूरी जानकारी ली इस दौरान परिजनों ने अजमतगढ़ चौकी इंचार्ज लाल बहादुर बिंद के ऊपर मारने पीटने पर मौत का आरोप लगाया वही पुलिस के द्वारा की गई कार्यवाही से असंतोष व्यक्त करने पर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने पीड़ित परिजनों को ढांढस बधायां व कहा कि भाजपा की सरकार में अल्पसंख्यकों को इंसाफ मिलना मुश्किल है। पीड़ित परिवार की लड़ाई हर स्तर पर लड़ी जाएगी। वहीं समाजवादी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने ढाढंस बंधाते हुए कहा कि पुलिस के द्वारा मामले को दबाया जा रहा है। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी सड़क से लेकर सदन तक पीड़ित परिवार के न्याय की लड़ाई लड़ी जाएगी।इस दौरान जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पान्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।वहीं इस दौरान वहाब अहमद,सोफियान खान,बृजेश जायसवाल, पारितोष जायसवाल,शिवम राय सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment