उपजिलाधिकारी सगड़ी ने किया भूलेख खतौनी की आँनलाइन फीडिंग का निरीक्षण।
खतौनी की शत प्रतिशत फिडिंग का कार्य पूरा,
पांच हजार किसानों की खतौनी की फिडिंग।
(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।
आजमगढ़।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के किसानों की भूलेख की खतौनी की हो रही ऑनलाइन फीडिंग तीन दर्जन से अधिक कर्मचारी फिडिंग में जूटे रहे उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने किया निरीक्षण शत प्रतिशत फीडिंग का कार्य हुआ पूरा।
जानकारी के अनुसार सगड़ी तहसील क्षेत्र के किसानों की खतौनी को ऑनलाइन फीडिंग युद्ध स्तर पर सगड़ी तहसील के सभागार व भूलेखागार में तेजी से की जा रही है। उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह ने फीडिंग कर रहे कर्मचारियों का निरीक्षण किया शुक़वार की सुबह से लेकर देर शाम तक तेजी के साथ सगड़ी तहसील पर किसानों की खतौनी ऑनलाइन फीडिंग की गई। वहीं 5500 किसानों की खतौनी की ऑनलाइन फिडिंग का कार्य पूरा किया गया। आनलाइन किसानों को अपने खतौनी की नकल प्राप्त हो सके। उन्हें सगड़ी तहसील पर राजस्व कर्मचारियों के पास खतौनी के लिए भाग दौड़ नहीं करनी पडेगी। शत-प्रतिशत फिडिंग का कार्य पूरा होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
No comments:
Post a Comment