Thursday, January 12, 2023

भूलेख खतौनी शत-प्रतिशत फिडिंग पर एडीएम प्रशासन ने व्यक्त किया संतोष।

एडीएम प्रशासन ने भूलेख खतौनी फीडिंग का किया निरीक्षण।

भूलेख खतौनी शत-प्रतिशत फिडिंग पर एडीएम प्रशासन ने व्यक्त किया संतोष।

(मनोज चतुर्वेदी समाचार आजमगढ़ लाइव)
  हर खबर पर नजर सच है तो दिखेगी।

आजमगढ़।
सगड़ी तहसील पर भूलेख खतौनी अमलदरामद का फिडिंग का एडीएम प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया इस दौरान शत-प्रतिशत फीडिंग पर व्यक्त किया संतोष।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को 1:00 बजे दिन में एडीएम प्रशासन अनिल कुमार मिश्रा ने सगड़ी तहसील पर भूलेख खतौनी अमलदरामद की फील्डिंग का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान सगड़ी तहसील पर शत-प्रतिशत फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका था। जिस पर एडीएम प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया। वही एडीएम प्रशासन अनिल मिश्रा व उपजिलाधिकारी राजीव रतन सिंह,सगड़ी तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह मौजूद रहे। इस दौरान एडीएम प्रशासन ने किसानों की फीडिंग को प्राथमिकता के आधार पर निरंतर कार्यों को निपटाने के लिए निर्देशित किया वही कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment